लेटेस्ट

Latest

कोरोना मरीजों की वजह से इस हाईटेक देश में कम होने लगे ICU, गंभीर लोगों को मरने के छोड़ दिया जा रहा है...पढ़िए पूरी रिपोर्ट

ICU started decreasing in this high-tech country due to corona patients, serious people are being left to die ... Read full report

26 March 2020

/ by Uday Bharat

DESK :  कोरोना वायरस लगातार लोगों को अपने चपेट लेता जा रहा है. कोरोना के खतरे को देखते हुए भारत में 21 दिनों का लॉकडाउन लागू किया गया है. वहीं भारत में अबतक 15 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है.

वहीं ब्रिटेन के कोरोना वायरस के मरीजों के लिए बुरी खबर है. अब यहां पर कोरोना के मरीज इतनी ज्यादा संख्या में गंभीर हालत पहुंच चुके हैं कि देश के अस्पतालों के पास इंटेसिव केयर यूनिट (ICU) में बेड्स की कमी होने वाली है. कैंब्रिज यूनिवर्सिटी ने आशंका जताई है कि लंदन में अगले तीन दिनों में ICU बेड कम पड़ने लगेंगे और ब्रिटेन में दो हफ्तों में.
इसे भी पढ़े: बिहार में फिर मिले दो कोरोना पोजिटिव केस
एक नर्स ने बताया है कि अब यहां बेहद गंभीर लोगों को मरने के लिए छोड़ दिया जा रहा है. ताकि बाकी लोगों को बचाया जा सके. हैरो स्थित नॉर्थविक पार्क हॉस्पिटल ने द टेलीग्राफ अखबार को यह जानकारी दी. जिसे डेली मेल ने प्रकाशित किया है.

नर्स ने बताया कि डॉक्टर भी अब सिर्फ उसी मरीज का इलाज कर रहे हैं जिसके बचने की उम्मीद है. सबसे बड़ी दिक्कत ये है कि अब यहां किसी  भी अस्पताल के ICU में बेड्स नहीं बचे हैं. मरीज ज्यादा हुए तो दिक्कत हो जाएगी.

ब्रिटेन और लंदन की हालत भी इटली जैसी हो रही है. वहां समझ में नहीं आ रहा है कि किस मरीज को वेंटीलेटर पर रखें और किसे छोड़ दें. ज्यादातर लोग जो मारे गए हैं वो बुजुर्ग थे. उनका शरीर वायरस से लड़ने के लिए साथ नहीं दे रहा था.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo