UB DESK : बिहार में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ते जा रही है. आज एक बार फिर से 2 मरीज कोरोना पोजिटिव पाए गए हैं. इसके बाद हड़कम्प मच गया है. अब कुल मिलाकर 6 मरीज कोरोना पोजिटिव हो गए. जिनमें से एक मरीज की मौत हो चुकी है.
बता दें कि दो दिन पहले एक की मौत के साथ हीं बिहार में कोराना ने दस्तक दी थी. बिहार में अब तक कोरोना संक्रमण के आाधा दर्जन मामले सामने आ चुके हैं.
मुंगेर की महिला एवं बच्चा का रिपोर्ट पॉजिटिव
राजेंद्र मेमोरियल रिसर्च इस्टीच्यूट के निदेशक डॉ. प्रदीप दास ने बताया कि मुंगेर के रहने वाले दो लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है. उनमें एक बच्चा और एक महिला शामिल है. दोनों मरीज शनिवार को मृत कोरोना पॉजिटिव युवक के परिवार से हैं. उक्त युवक की मौत पटना के AIIMS में इलाज के दौरान हो गई थी.
बिहार में अब तक जो 6 केस मिले हैं उनमें से एक की मौत हो गई है. जबकि पांच का इलाज जारी है. गुजरात से लौटा पटना सिटी का युवक आइडीएच में भर्ती है. वहीं इसी अस्पताल में भर्ती स्कॉटलैंड से पटना लौटे फुलवारीशरीफ निवासी कोरोना संक्रमित छात्र की तबीयत में सुधार हो रहा है.
वहीं तीसरे शख्स का इलाज एम्स में चल रहा है. आज यानि बुधवार को जिन दो लोगों के सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं उन्हें अब इलाज शुरू होगा,फिलहाल वे दोनो आइसोलेशन में हैं.

