UB DESK : मंगलवार को रंगों के त्योहार होली मनाया जाना है. वही आज से ही होली की धूम हर जगह दिखाई दे रही है. आज सोमवार को छोटी होली के मौके पर देश के कई हिस्सों में होली मनाई जा रही है.
इसी कड़ी में आज राजस्थान के अजमेर में मौजूद दरगाह में उर्स के बीच बड़े ही धूमधाम से होली मनाई गई, इस दौरान श्रद्धालुओं ने यहां जमकर होली खेली.
इसे भी पढ़े: PM मोदी के बांग्लादेश दौरे पर कोरोना वायरस का असर
बता दें अजमेर शरीफ में इस वक्त ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती का 808वां उर्स मनाया जा रहा है. इस मौके पर देश और दुनिया के कई हिस्सों से लोग यहां हिस्सा लेने पहुंचे हैं. आज सोमवार को यहां होली खेली गई, इस दौरान रंग, फूल को जमकर उड़ाया गया. अजमेर शरीफ के सलमान चिश्ती की ओर से सोशल मीडिया पर इस होली की तस्वीर साझा की गई हैं.
गौरतलब है कि अजमेर शरीफ के अलावा दिल्ली स्थित निजामुद्दीन की दरगाह पर भी हर साल होली का त्योहार मनाया जाता है.

