लेटेस्ट

Latest

Corona virus: झारखंड में भी कोरोना ने दे दी दस्तक, युवती का रिपोर्ट आया पॉजिटिव

Corona gave a knock in Jharkhand too, the girl's report came positive

31 March 2020

/ by Uday Bharat

रांची : पूरे भारत में कोरोना लगातार लोगों को अपने चपेट में ले रहा है. बिहार में भी कोरोना ने तेजी से पैर पसारना शुरू कर दिया है. लेकिन अब इस बार खबर रांची झारखंड की राजधानी रांची से है.

झारखंड में भी कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है. खबर के मुताबिक हिंदपीढ़ी में एक युवती को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. जांच रिपोर्ट के बाद यह बात सामने आई है कि युवती कोरोना से संक्रमित है.

कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद युवती को खेलगांव के सेंटर में आइसोलेशन में रखा गया है. स्वास्थ्य सचिव डॉ नितिन मदन कुलकर्णी ने इसकी पुष्टि की है। बताया जाता है कि कोरोना पॉजिटिव महिला विदेश में रहती थी और तब्लीगी जमात मरकज से भी जुड़ी थी.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo