पलामू : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि ने गुरुवार को समाहरणालय परिसर स्थित ब्लॉक ए में वाईफाई जोन का उद्घाटन किया. उद्घाटन के साथ ही पूरा समाहरणालय परिसर वाईफाई में तब्दील हो गया.
इस अवसर पर बोलते हुए उपायुक्त ने कहा कि वाई फाई के शुरू होने से समाहरणालय आने वाले लोगों को 500 एमबी का फ्री इस्तेमाल कर पाएंगे. जिससे वो अपना नेटवर्किंग का काम आसानी से करपाएंगे साथ ही इंटरनेट ब्राउजिंग करने में भी सहूलियत होगी. उन्होंने बताया कि समाहरणालय के अलावा शहर के सदर अस्पताल, छह मुहान चौक,बस स्टैंड परिसर, पंच मुहान चौक, सदर ब्लॉक कार्यालय, चैनपुर ब्लॉक कार्यालय एवं शहर थाना में वाई फाई हॉट स्पॉट लगाए गए हैं. उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार की एजेंसी झारखंड कम्युनिकेशन नेटवर्क लिमिटेड द्वारा हॉट स्पॉट लगाए गए हैं. उन्होंने कहा कि राज्य में आईटी सेक्टर को बढ़ावा देने हेतु जिला प्रशासन कटिबद्ध है.
समाहरणालय परिसर के अलावा शहर थाना, बस स्टैंड, पलामू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल, सदर प्रखंड कार्यालय एवं चैनपुर प्रखंड कार्यालय में हॉटस्पॉट लगाया जा चुका है. इसमें चैनपुर प्रखंड कार्यालय को छोड़कर सभी जगह हॉटस्पॉट शुरू हो चुका है. कलेक्ट्रेट में 7 एक्सेस प्वाइंट बनाए गए हैं जबकि अन्य जगहों पर 4 एक्सेस प्वाइंट है।ये सभी हॉट स्पॉट दो सौ मीटर की रेडियस तक काम करेगा. हर व्यक्ति को रोजाना 500 एमबी तक का डेटा फ्री मिलेगी. झारखंड कम्युनिकेशन नेटवर्क लिमिटेड द्वारा राज्य के 8 जिलों में वाईफाई हॉट स्पॉट लगाए जाने थे जिसमे हॉट स्पॉट को इंस्टॉल करने में पलामू अव्वल रहा.
इसे भी पढ़े: भाजपा सांसद का दावा, जेवीएम से निष्कासित विधायक कांग्रेस में शामिल हुए तो गिरा देंगे हेमंत सरकार
आपके मोबाइल से ऐसे होगा कनेक्ट
लोगों को अपने मोबाइल से वाईफाई इस्तेमाल करने के लिए अपने मोबाइल में वाईफाई को चालू करना होगा. उसके बाद अपना विवरण दर्ज कराना होगा एवं मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी को दर्ज करने के बाद वाईफाई को इस्तेमाल किया जा सकेगा. वहीं साइन इन के बाद आप अपना टैरिफ प्लान और डेटा उपयोग की
जांच कर सकते हैं इसके लिए आपको http://wi-fi.bluetown.com/status पर क्लिक करना होगा.
उद्घाटन के मौके पर इनकी रही मौजूदगी
वाईफाई जोन के उद्घाटन के मौके पर उपायुक्त के अलावा अपर समाहर्ता प्रदीप कुमार प्रसाद, जिला नजारत उप समाहर्ता शैलेश कुमार सिंह, डी0आई0ओ0 रणवीर सिंह,ए0डी0आई0ओ0 संजीव कुमार, झारखंड कम्युनिकेशन नटवर्क लिमिटेड के प्रतिनिधि रौनित कुमार एवं बीएसएनएल के प्रतिनिधि अमित कुमार सिन्हा मौजूद रहे.

