लेटेस्ट

Latest

भाजपा सांसद का दावा, जेवीएम से निष्कासित विधायक कांग्रेस में शामिल हुए तो गिरा देंगे हेमंत सरकार

BJP MP claims, Hemant Sarkar will drop if MLA expelled from JVM joins Congress

13 February 2020

/ by Uday Bharat

रांची : भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने प्रदीप यादव के कांग्रेस ज्वाइन करने पर कहा कि अगर JVM के निष्कासित दो विधायक कांग्रेस में शामिल होते हैं तो वे हेमंत सरकार गिरा देंगे. उन्होंने कहा कि अगर प्रदीप यादव कांग्रेस ज्वाइन करते हैं तो हमारे संपर्क में कांग्रेस पार्टी के 10 विधायक हैं. 

उन्होंने कहा की मैं दावे के साथ कहता हूं सरकार गिरा दूंगा. वहीं बाबूलाल मरांडी की घर वापसी पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि बाबूलाल मरांडी बड़े नेता हैं. झारखंड में उन्होंने काफी संघर्ष किया है. जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी तो पार्टी ने उन्हें काफी मान सम्मान दिया था. उन्हें राज्य का मुख्यमंत्री भी बनाया था. 


सांसद ने कहा कि जब बाबूलाल मरांडी भाजपा में आ रहे हैं, तो भारतीय जनता पार्टी मजबूत होगी.
इसे भी पढ़े: JVM के निष्कासित बंधु और प्रदीप थाम सकते है कांग्रेस का दामन
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने प्रदीप यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि जिसके कारण बाबूलाल मरांडी ने पार्टी छोड़ी थी. उसके कारण पार्टी आगे नहीं बढ़ पाएगी.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo