लेटेस्ट

Latest

बीजेपी का बड़ा हमला, कहा-महिला सशक्तिकरण के विरोधी है सीएम हेमंत सोरेन

BJP's big attack, said- CM Hemant Soren is against women empowerment

13 February 2020

/ by Uday Bharat

रांची : प्रदेश की हेमंत सरकार ने पूर्व के रघुवर सरकार द्वारा चलाए गए कई योजनाओं में बदलाव किये जाने का एलान किया है. इधर सरकार के इस एलान के बाद बीजेपी ने इसे द्वेष की कार्रवाई करार दिया है. बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया सिंह पटेल ने कहा है कि विभिन्न समाचार पत्रों के माध्यम से खबर आ रही है कि हेमंत सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए चल रही 1 रुपए में रजिस्ट्री योजना को बंद करने जा रही है जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है.

उन्होंने कहा कि 1 रुपये में रजिस्ट्री योजना एक सरकारी कार्यक्रम नहीं बल्कि एक सामाजिक अभियान था. जिससे महिलाओं के साथ-साथ एक परिवार भी सशक्त एवं स्वालंबी बन रहा था. हेमंत सरकार का ऐसे कार्यक्रम को बंद करना उनकी द्वेषपूर्ण मानसिकता को साफ दर्शाता है.

प्रिया पटेल ने आगे कहा कि 1 रुपये में जमीन/मकान की रजिस्ट्री ने आज महिलाओं को संपत्ति की मालकिन बनाया, यही कारण है कि पिछले पाँच वर्षों में 80 फीसदी रजिस्ट्री महिलाओं के नाम पर हुई थी पर हेमंत सरकार सबकुछ जानते हुए भी सिर्फ भाजपा से उनके द्वेष के कारण ऐसी कल्याणकारी योजनाओं को बंद करने जा रही है.

उन्होंने कहा कि अपने घर का सपना लेकर जीने वाली महिलाओं के लिए 1 रुपये में रजिस्ट्री योजना एक वरदान बन चुकी था. इस योजना से महिलाएं स्वालंबी बनीं, पर हेमंत सोरेन को महिलाओं के सशक्तिकरण से कोई वास्ता नहीं है, यही कारण है कि उन्होंने अपने पिछले सरकार में लक्ष्मी लाड़ली योजना बंद की थी और इस सरकार के आते ही उन्होंने पहला निशाना महिलाओं की ऐसी योजना पर डाला जिससे महिलाएं सबसे ज्यादा सशक्त और स्वालंबी बनी थी.
इसे भी पढ़े: 14 साल बाद BJP में वापसी करेंगे बाबूलाल उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर राज्य की महिलाओं के लिए इस तरीके से अहितकारी कदम उठाने के पीछे उनकी मंशा क्या है? उन्हें यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि भाजपा से द्वेष रखने के कारण वो राज्य की महिलाओं को एकबार फिर से परालम्बन की आग में क्यूं झोंकना चाहते हैं?
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo