लेटेस्ट

Latest

Valentine Day के मौके पर पार्क में बैठे थे प्रेमी जोड़े, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने करा दी जबरन शादी

Bajrang Dal workers forcibly married while lovers were sitting in the park on Valentine's Day

14 February 2020

/ by Uday Bharat

रांची : 14 फरवरी को प्यार के इज़हार का दिन यानी वेलेंटाइन डे के तौर पर मनाया जाता है. लेकिन बजरंग दल की ओर से पश्चिमी सभ्यता कहकर इसका विरोध किया जाता है. इस मौके पर प्रशासन के सतर्कता के बावजूद भी बजरंग दल के कार्यकर्ता मनमानी करते हैं. 

रांची के पार्कों में आज बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने खूब उत्पात मचाया. बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दो प्रेमी जोड़ी की जबरन शादी भी करा दी. वहीं बजरंग दल के उत्पात की खबर सुनकर मौके पर पुलिस पहुंची और बिना कुछ सोचे समझे प्रेमी युगल को ही हिरासत में ले लिया. 
इसे भी पढ़े: पलामू बना सबसे अव्वल, WI-FI से लैस हुआ समाहरणालय परिसर
हालांकि फिर बाद में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया. 
खबर की गंभीरता को देखते हुए लालपुर थाना प्रभारी खुद पहुंचे और उन्होंने आश्वस्त किया कि ऐसे हुड़दंगइयों से निपटने के लिए उनके पास पर्याप्त तैयारी है.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo