लेटेस्ट

Latest

RJD नेता ने लाल पानी पीकर सड़क पर पुलिस को भर दल गरियाया, पुलिस ने पकड़ा तो समर्थकों ने पुलिस को पीटा और दारुबाज नेता को छुड़ा ले गए

RJD leader filled the police on the road after drinking red water, the police caught him, the supporters beat the police and took away the barbaric leader

22 February 2020

/ by Uday Bharat

बक्सर: बिहार में सीएम नीतीश सरकार की शराबबंदी को मुंह चिढ़ाने वाला एक मामला सामने आया है. बक्सर में नशे में धुत्त राजद नेता को उसके समर्थकों ने पुलिस टीम पर हमला करके छुड़ा लिया है.

खबर के मुताबिक बक्सर के कृष्णब्रह्म थाना क्षेत्र के नोनिया डेरा में शुक्रवार की देर रात नशे में धुत डुमरांव प्रखंड राजद अध्यक्ष और सोवा पंचायत का पूर्व मुखिया मनोज कुमार ठाकुर को छुड़ाने के लिए उनके समर्थकों ने पुलिस के गश्ती दल पर हमला बोल दिया. वारदात में जमादार बांका चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जबकि मनोज फरार हो गया है.

दारू पीकर सड़क पर लोगों ने गलिया रहा था RJD नेता
 बताया जाता है कि डुमरांव प्रखंड राजद अध्यक्ष और सोवा पंचायत के पूर्व मुखिया मनोज कुमार नशे में धुत होकर शुक्रवार की देर रात कृष्णब्रह्म थाना के नोनिया डेरा में सड़क पर गली-गलौच कर रहा था. इसी दौरान शोर सुनकर पुलिस का गश्ती दल घटनास्थल पर पहुंच गया. पुलिसकर्मियों ने जब मनोज को हिरासत में लेना चाहा तो उसके समर्थक भिड़ गए.
इसे भी पढ़े: सोनभद्र में सोने की खदान के पास दुनिया के सबसे जहरीले सांपों का बसेरा समर्थकों ने पुलिस पर हमलाकर मनोज को छुड़ा लिया और फरार हो गए. वारदात में एक जमादार गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. जिसका नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है. मामले में पुलिस उक्त गांव में छापेमारी कर रही है. शनिवार की सुबह तक 19 लोग हिरासत में लिए गए हैं. मुख्य अभियुक्त मनोज अबतक फरार है.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo