लेटेस्ट

Latest

JVM का भाजपा में विलय कल, दो घंटे रांची में रहेंगे शाह

JVM merges with BJP tomorrow, Shah will stay in Ranchi for two hours

16 February 2020

/ by Uday Bharat

रांची : झाविमो में भाजपा का विलय 17 फरवरी को होना है. इस दिन झाविमो के केंद्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पदाधिकारियों के साथ भाजपा में विलय करेंगे. इसको लेकर धुर्वा स्थित जगन्नाथ मैदान (प्रभात तारा मैदान) मे जोर-शोर से तैयारी की जा रही है. प्रदेश भाजपा की ओर से भव्य मंच व पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है. भाजपा-झाविमो की ओर से राजधानी रांची चौक-चौराहों पर पोस्टर लगाये गये हैं. 
महामिलन समारोह के इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नेड्डा व भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी ओम माथुर मौजूद रहेंगे. 
अमित शाह 17 फरवरी को दिन के लगभग 12.30 बजे रांची पहुंचेंगे. एक बजे के करीब कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे. दिन के 2.30 बजे वापस दिल्ली लौट जायेंगे. इधर ओम माथुर 16 फरवरी को रांची पहुंच रहे हैं.  
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo