लेटेस्ट

Latest

मौत पर शुरु हुई राजनीति : पूर्व सीएम बाबूलाल ने सरकार को ठहराया जिम्मेवार, मुआवजा की मांग की

Politics started on death: former CM Babulal held the government responsible, demanded compensation

16 February 2020

/ by Uday Bharat

रांची : झारखंड के गिरिडीह जिले में जहरीली शराब से 15 लोगों की मौत हो गई है. इधर इस मौत को लेकर प्रदेश में सियासत भी  शुरु हो गई है. पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने इस घटना पर शोक प्रकट करते हुए इसके लिए सरकार को  जिम्मेवार ठहराया है.

बाबूलाल ने कहा है कि गिरिडीह के सरिया और धनबाद के झरिया में जहरीली शराब से 15 लोगों की मौत हो गई है. स्पेशल ब्रांच के अधिकारियों ने इसे लेकर सरकार को सूचना भी दी है. लेकिन बड़े ही दुख की बात है कि सूचना के बाद भी सरकार की ओर से कोई कार्रवाई नहीं जा रही है. 
इसे भी पढ़े: पुलवामा पर 'पाक जिंदाबाद' के लगे नारे, कश्मीरियों की धुनाई
उन्होंने कहा है कि 15 लोगों की मौत का जिम्मेवार राज्य सरकार है और मैं सरकार से मांग करता हूं कि पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाए.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo