लेटेस्ट

Latest

JVM के निष्कासित बंधु और प्रदीप थाम सकते है कांग्रेस का दामन, बड़े पद मिलने की चर्चा जोरो पर

JVM's expelled bandhu and Pradeep can hold on to Congress, in talks to get big posts

12 February 2020

/ by Uday Bharat

रांची : बाबूलाल मरांडी की पार्टी जेवीएम का बीजेपी में विलय होने जा रहा है. जेवीएम के बीजेपी में विलय का प्रस्ताव पास होते ही पार्टी के दो बागी विधायक बंधु तिर्की और प्रदीप यादव के कांग्रेस में शामिल  होने की चर्चा जोरो पर है.

सूत्रों की मानें तो दोनों विधायकों को कांग्रेस में शामिल किये जाने को लेकर एक भव्य कार्यक्रम की तैयारी हो रही है. इसके लिए कार्यक्रम स्थल का भी चयन लगभग पूर्ण कर लिया गया है.

हालांकि अभी तारीख तय नहीं हुआ है, लेकिन बहुत जल्द ही बंधु तिर्की और प्रदीप यादव को कांग्रेस में शामिल किया जायेगा. इन दोनो को शामिल किये जाने के मौके  पर कांग्रेस के बड़े नेता के मौजूद रहने की चर्चा जोरो पर है. वहीं दोनों को पार्टी में बड़े पद और हेमंत मंत्रिमंडल में शामिल किये जाने की बात भी सामने आ रही है.
इसे भी पढ़े: JDU ने फिर की पोस्टरबाजी, लालू को बताया बिहार का विलेन और RJD कुनबे को ठग्स ऑफ बिहार
वही बंधु तिर्की ने इस बावत बड़े संकेत दिए है.उन्होंने कहा कि जल्द ही कुछ नया और अच्छा होने वाला है. फिलहाल बाबूलाल मरांडी जी एवं उनकी टीम को भाजपा में पार्टी विलय को बहुत-बहुत बधाई और हमारी शुभकामनाएं.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo