लेटेस्ट

Latest

CRPF जवानों ने नक्सलियों को दिया झटका, विस्फोटक तैयार करने की सामग्री किया बरामद

CRPF jawans give blow to Naxalites, recovered explosive material

25 February 2020

/ by Uday Bharat

लोहरदगा : सीआरपीएफ 158 बटालियन के जवान आज नक्सलियों के खिलाफ अभियान पर निकले. उनके साथ सैट-टू, जैप-1 के जवानों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की. इस कार्रवाई के दौरान टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है. 

सुरक्षा बलों ने लोहरदगा और गुमला जिले के सीमावर्ती विशुनपुर थाना क्षेत्र के टेमरकरचा जंगल से विस्फोटक तैयार करने का सामान बरामद किया है. पुलिस के लिए यह बड़ी सफलता और नक्सलियों के लिए बड़ा झटका है. 

बताया जा रहा है की नक्सली यदि बरामद सामान से लैंड माइंस तैयार कर लगाने में कामयाब हो जाते तो पुलिस और सुरक्षा बलों को बड़ा नुकसान हो सकता था. 
इसे भी पढ़े: हेड कॉन्स्टेबल समेत 4 की मौत, DCP सहित 50 घायल, आज स्कूल रहेंगे बंद
टीम ने जंगल में छिपा कर रखे हुए एक स्टील कंटेनर, 63 फीट कोडेक्स वायर, 8 पीस नक्सली साहित्य, तीन फीट के दो पीस सेफ्टि फ्यूज, 8 पीस इलेक्ट्रानिक डेटोनेटर, जीलेटीन स्टीक दो पीस, आमोनियम नाइट्रेट 700 ग्राम और एक काले रंग की पॉलीथिन बरामद किया है. बरामद सामान भाकपा माओवादी नक्सली संगठन का बताया जा रहा है. 
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo