लेटेस्ट

Latest

गुनाह : पैसे के लालच में पत्नी से करवाता था जिस्मफरोशी का धंधा, पत्नी ने ग्राहक के साथ ही मिलकर मार डाला

Crime: In the greed for money, the wife used to get the business of Jismfaroshi, wife killed along with the customer.

03 February 2020

/ by Uday Bharat

UB DESK : पैसे की भूख में पागल एक शख्स को अपनी पत्नी से देह-व्यापार का धंधा कराना बड़ा महंगा पड़ा. उसके इस पागलपन की कीमत उसे अपनी जान देकर चुकानी पड़ी. पैसे के लिए पत्नी को जिसके पास उसने भेजा था पत्नी उसकी के साथ मिलकर अपने पति की जान ले ली. मामला झारखंड के धनबाद शहर का है.

दरअसर धनबाद के भूलीओपी क्षेत्र के हीरक रोड क्रशर मशीन के सामने 27 जनवरी की सुबह मिली रहमतगंज पांडरपाला के अशफाक उर्फ सद्दाम नामक युवक की लाश पुलिस ने बरामद की थी.

अशफाक की पत्नी रुखसाना खातून ने ही अपने पति की हत्या कर वहां शव को फेंकवाया था. रुखसाना ने अपने प्रेमी बस्ताकोला इंडस्ट्रीयल एरिया निवासी सद्दाम हुसैन के साथ मिलकर 26 जनवरी की रात अपने पति के गले में दुपट्टा लगाकर उसका गला घोंट दिया था. डीएसपी लॉ एंड आर्डर मुकेश कुमार ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह खुलासा किया.

डीएसपी ने बताया कि अशफाक पैसों के लालच में अपनी पत्नी से जबरन गलत काम कराता था. वह अक्सर रुखसाना के साथ मारपीट करता था. 26 जनवरी की रात भी अशफाक अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था. इसी बीच रुखसाना ने सद्दाम को फोन करके बुलाया.
इसे भी पढ़े: सिरफिरे ने तोड़ डाला चॉपर, प्लेन के आगे लेटा
सद्दाम अपने एक साथी के साथ रहमतगंज पहुंचा और अशफाक को समझाने का प्रयास किया. समझाने के दौरान ही अशफाक और सद्दाम में कहासुनी हो गई. दोनों के बीच हाथपाई के बीच रुखसाना भी कूद गई. दुपट्टे और हाथ से दोनों ने मिलकर अशफाक का गला घोंट दिया.
उसकी मौत के बाद नियाज नामक व्यक्ति को पिकअप वैन लेकर बुलाया. लाश को गाड़ी पर चढ़ाकर उसे हीरक रोड के किनारे ले जाकर फेंक दिया. शव मिलने के बाद पुलिस ने रुखसाना से ही उसकी पहचान कराई थी. शव के पोस्टमार्टम में साफ हो गया था कि किसी ने गला घोंटकर अशफाक की हत्या की थी. उसके शरीर पर मारपीट के भी सबूत मिले थे. पुलिस नियाज की तलाश कर रही है.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo