लेटेस्ट

Latest

झारखंड पहुंचे राष्ट्रपति कोविंद, CM हेमंत ने किया एयरपोर्ट पर स्वागत

President Kovind arrives in jharkhand, CM Hemant welcomed at airport

28 February 2020

/ by Uday Bharat

रांची : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर शुक्रवार को वायुसेना के विमान से रांची पहुंच गए हैं. यहां उनकी अगवानी राज्‍यपाल द्रौपदी मूर्मू ने की. राष्ट्रपति बनने के बाद रामनाथ कोविंद का यह दूसरी बार झारखंड दौरा है. वे पहले भी रांची आए थे, लेकिन भारी बारिश की वजह से उनका कई जगहों पर प्रस्तावित दौरा रद हो गया था. राष्ट्रपति शुक्रवार की दोपहर करीब  डेढ़ बजे वायुसेना के विमान से रांची एयरपोर्ट पहुंचे. 
इसे भी पढ़े: आजम खान के बेटे अब नहीं रहे विधायक
राष्‍ट्रपति शाम चार बजे से रांची के चेरी मनातू स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी के प्रथम दीक्षा समारोह में शामिल होंगे और विश्वविद्यालय के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन करेंगे. अगले दिन शनिवार को राष्ट्रपति गुमला जिले के विशुनपुर में विकास भारती के कार्यक्रम में शामिल होंगे और उसके बाद देवघर के लिए रवाना हो जाएंगे.

देवघर में बाबा वैद्यनाथ की पूजा-अर्चना के बाद रांची लौट जाएंगे. रविवार की सुबह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रांची से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo