लेटेस्ट

Latest

प्रदीप यादव और बंधू तिर्की पहुंचे कांग्रेस भवन, पार्टी नेताओं ने किया जोरदार स्वागत

Pradeep Yadav and Bandhu Tirkey reached Congress building, party leaders strongly welcome

27 February 2020

/ by Uday Bharat

रांची : झारखंड विकास मोर्चा के दो बड़े दिग्गज विधायक बंधु तिर्की और प्रदीप यादव नगाड़े, ताशा और हजारों कार्यकर्ताओं के साथ आज कांग्रेस भवन पहुंचे. जहाँ कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष और प्रवक्ता ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया.

इस मौके पर विधायक प्रदीप यादव ने कहा कि पार्टी जो जिम्मेदारी देगी. उसे निभाने के लिए तैयार हूं. कांग्रेस पार्टी को कैसे मजबूत किया जाए. इसके लिए भी काम करूँगा. उन्होंने कहा की अब तक मैं छोटे से नदी में था और अब बड़े समुद्र मैं मिलकर बड़ी दायित्व का निर्वहन करना है. 
इसे भी पढ़े: लालू का RIMS में ही होगा इलाज
उन्होंने कहा की जिस तरह से नगर निगम में लूट मची है. ड्रेनेज सिस्टम के नाम पर करोड़ों रुपए लूटे गए. उसकी जांच की जानी चाहिए और पिछली सरकार ने झारखंड की जनता के साथ जो छलावा किया है. उसका भरपाई करने का वक्त आ गया है. 

वही दूसरी तरफ जेवीएम के कद्दावर और आदिवासी नेता और मांडर से जीते हुए विधायक बंधु तिर्की ने बताया पार्टी जिस भी रूप में काम करने को कहेगी. उसको करने के लिए तत्पर रहूंगा. उन्होंने कहा की हमेशा आलाकमान और कांग्रेस के तमाम साथियों के साथ मिलकर काम करने की कोशिश करूंगा.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo