लेटेस्ट

Latest

निर्भया केस : दीवार पर मारा सिर फिर कोर्ट में विनय

Nirbhaya case: Wall hit head again in court

20 February 2020

/ by Uday Bharat


नई दिल्ली : दीवार पर सिर मारकर खुद को घायल करने वाला विनय शर्मा अब बेहतर इलाज के लिए कोर्ट पहुंच गया है. निर्भया केस के दोषी विनय शर्मा की ओर से उसके वकील ने पटियाला हाउस कोर्ट में याचिका दायर करके कहा है कि विनय को इलाज की जरूरत है. उसके सिर में चोट लगी है और मानसिक बीमारी शिजोफ्रेनिया की वजह से वह किसी को पहचान नहीं पा रहा है.

विनय के वकील ने कोर्ट से गुहार लगाई है कि विनय के बेहतर इलाज के लिए तिहाड़ जेल प्रशासन को आदेश दिया जाए. याचिका में कहा गया है कि विनय शर्मा के सिर में चोट लगी है और वह मानसिक रूप से बीमार भी है. वह अपनी मां को भी नहीं पहचान पा रहा है. हालांकि, इससे पहले सुप्रीम कोर्ट में भी मानसिक बीमारी की दलील दी गई थी, लेकिन कोर्ट के फैसले में उसे मानसिक रूप से स्वस्थ बताया गया था.
इसे भी पढ़े: बकोरिया कांड : बड़ा खुलासा
गौरतलब है कि चारों दोषियों में एक विनय शर्मा ने सोमवार को जेल की दीवार पर माथा पटककर खुद को घायल कर लिया. वह तिहाड़ जेल के बैरक नंबर तीन में रह रहा है. जेल अथॉरिटीज ने कहा कि निर्भया के दोषियों पर वॉर्डन इन-चार्ज की कड़ी नजर रहती है, फिर भी विनय खुद को चोट पहुंचाने में सफल हो गया. हालांकि, वॉर्डन ने उसे रोका, लेकिन तब तक वह घायल हो चुका था. उसे अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसे छोड़ दिया गया.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo