लेटेस्ट

Latest

लालू यादव की लगातार बिगड़ रही है तबियत, किडनी पहुंची थ्री-बी स्टेज में, दूसरे अस्पताल में किया जा सकता है रेफर

Lalu Yadav's health is continuously worsening, kidney reached stage three-B, can be referred to another hospital

09 February 2020

/ by Uday Bharat

रांची : राजद चीफ लालू यादव की तबियत इन दिनों लगातार खराब चल रही है. रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती चारा घोटाले के सजायाफ्ता राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की किडनी की समस्या बढ़ती जा रही है.

खबर के मुताबिक आरजेडी चीफ लालू यादव की किडनी स्टेज थ्री-बी में पहुंच गई है. डॉक्टरों का कहना है कि इसका मतलब यह है कि उनकी किडनी 30 से 40 फीसदी ही काम कर रही  है. 

लालू यादव का इलाज कर रहे डॉक्टर उमेश प्रसाद ने बताया कि पिछले एक साल में किडनी में गिरावट हुई है. डॉक्टर ने बताया कि शुक्रवार को ही उनकी किडनी सहित अन्य जांच करवानी थी लेकिन नहीं हो पाई. डॉक्टर का कहना है कि अब सोमवार को यह जांच होगी. 
इसे भी पढ़े: SI मर्डर: शादी में गोत्र बानी बाधा, फिर सवार हुआ खून डॉक्टर ने बताया कि कोर्ट ने पहले ही कहा था आपको लगे तो लालू यादव को बाहर रेफर कर सकते हैं. रिम्स में अभी किडनी रोड के विशेषज्ञ नहीं हैं.डॉ. उमेश प्रसाद का कहना है कि लालू हाईप्रोफाइल हैं इसलिए सतर्कता जरुरी है.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo