लेटेस्ट

Latest

अस्पताल का कारनामा, जांच कक्ष के अंदर थी महिला, बिना देखे ही बाहर से लगाया ताला

The act of the hospital, the woman was inside the examination room, the lock locked from outside without seeing

09 February 2020

/ by Uday Bharat

UB DESK : झारखंड का सबसे बड़ा अस्पताल रिम्स अपनी कारगुजारियों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहता है. रिम्स में एकबार फिर कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है. शनिवार को रेडियोलॉजी विभाग के अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला को कर्मचारियों ने बिना कक्ष की जांच किए शाम पांच बजे ताला लगा दिया. इससे अंदर महिला काफी देर तक परेशान रही.

बता जा रहा है कि महिला शाम पांच बजे से सात बजे तक अंदर ही बंद रहीं. दरवाजा खोलने के लिए काफी देर तक अंदर से आवाज लगाती रही. अंत में एक सुरक्षाकर्मी ने आवाज सुनकर इसकी जानकारी अन्य कर्मचारियों को दी. इसके बाद कक्ष का ताला खोलकर महिला को बाहर निकाला गया.

कक्ष में बंद होने की वजह से महिला इतनी घबरा गई थी कि वह ठीक से चल भी नहीं पा रही थी. अंत में सहारा देकर उसे वार्ड में ले जाया गया.
इसे भी पढ़े: कांग्रेस ने लगाया सपा सांसद अखिलेश यादव की गुमशुदगी के पोस्‍टर
घटना के संबंध में बताया गया है कि रांची की सलोनी नामक महिला डॉ उमेश प्रसाद के यूनिट में अपना इलाज करवा रही है. उसके पेट में जख्म है. इस वजह से उसे कई अन्य परेशानियां भी हैं. इलाज के क्रम में वह डॉक्टर के परामर्श से अल्ट्रासाउंड के लिए गई थी. लेकिन, ड्यूटी का समय समाप्त होने के कारण वहां से डॉक्टर चले गए और कर्मचारी ने घर जाने की हड़बड़ी में अंदर कोई है या नहीं इसकी जांच किए बिना ही अल्ट्रासाउंड रूम में ताला जड़ दिया.


मामला सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने कहा है कि यह कर्माचिरयों की बड़ी गलती है. मामले की जांच की जायेगी.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo