रांची : जेवीएम विधायक प्रदीप यादव पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है. जेवीएम ने अपने विधायक प्रदीप यादव से 48 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है.
इस मामले में पत्रकारों से बात करते हुए प्रदीप यादव ने अपना पक्ष रखा है. प्रदीप यादव ने कहा कि सीएए एनआरसी जैसे देश तोड़ने वाले कानून जो भी लाएंगे हम उनके साथ कभी खड़े नहीं रहेंगे.
उन्होंने कहा कि अगर इसके लिए हमारी सदस्यता तो क्या हमें राजनीति छोड़ने पड़े तो मैं पीछे नहीं हटूंगा. प्रदीप यादव ने कहा कि इस तरीके का देश तोड़ने वाले संविधान का मैं घोर विरोधी हूं और मैं इसकी निंदा करता हूं.
इसे भी पढ़े: बिल पर था मुर्गी दाना, निकली शराब की खेप और फंस गया रिकवरी एजेंट गौरतलब है कि जेवीएम विधायक प्रदीप यादव ने कुछ दिनों पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी. माना जा रहा है कि प्रदीप यादव जल्द ही कांग्रेस में शामिल होंगे. पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में जेवीएम ने प्रदीप यादव से स्पष्टीकरण मांगा है.

