लेटेस्ट

Latest

हिंदू महासभा अध्यक्ष हत्या मामले में पत्नी गिरफ्तार, प्रेमी के साथ मिलकर कराई थी मर्डर

Wife arrested in Hindu Mahasabha president murder case, murdered in collaboration with lover

07 February 2020

/ by Uday Bharat

UB DESK : विश्व हिंदू महासभा के नेता रणजीत बच्चन की हत्या के मामले में नया मोड़ आया है. इस हत्याकांड मामले में पुलिस ने उनकी दूसरी पत्नी स्मृति, उसके कथित प्रेमी दीपेंद्र और रिश्ते के भाई को गिरफ्तार किया है. पुलिस का आरोप है कि दूसरी पत्नी ने प्रेमी और दो अन्य लोगों की मदद से ये हत्या कराई थी.

लखनऊ के पुलिस कमिश्नर के मुताबिक, स्मृति को जब रणजीत की कालिंदी से पहली शादी का पता चला तो उसने तलाक का केस कर दिया. इसी अनबन में एक दिन रणजीत ने स्मृति को चौराहे पर थप्पड़ मार दिया था. इससे वह भड़क गई. वहीं दीपेंद्र से शादी में रणजीत के रोड़ा बनने से वह खफा थी.

बता दें हिंदू महासभा के अध्यक्ष रणजीत बच्चन की बीते 2 फरवरी को लखनऊ में  उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वे सुबह  मॉर्निग वॉक पर निकले थे.
इसे भी पढ़े: दिल्ली चुनाव में सीएम योगी को महंगी पड़ी बिरयानी, EC का नोटिस
गोरखपुर के रहने वाले रणजीत जब सुबह राजधानी लखनऊ के सबसे पॉश इलाके हजरतगंज में मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे. उसी दौरान तो बाइक सवार बदमाशों ने उनके सिर में गोली मार दी थी. रणजीत की मौके पर ही मौत हो गई थी.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo