लेटेस्ट

Latest

दिल्ली हिंसा : कांग्रेस हुई हमलावर, सोनिया ने गृह मंत्री अमित साह से मांगा इस्तीफा

Delhi violence: Congress attacker, Sonia seeks resignation from Home Minister Amit Sah

26 February 2020

/ by Uday Bharat

UB DESK : दिल्ली हिंसा को लेकर कांग्रेस केन्द्र और दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर हमलावर हो गई है. कांग्रेस ने दिल्ली हिंसा को सोची समझी साजिश करार देते हुए गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफे की मांग की है.


दिल्ली में सीएए के विरोध में जारी हिंसा को लेकर आज कांग्रेस की ओर से पीसी का आयोजन किया गया. इस दौरान कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केन्द्र की भाजपा और दिल्ली की आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है.

प्रेस कांफ्रेंस में सोनिया गांधी ने कहा कि दिल्ली हिंसा एक सोचा-समझा षडयंत्र है. यह हमने दिल्ली चुनाव के दौरान भी देखा था.

केंद्र और दिल्ली सरकार जिम्मेदार
सोनिया ने कहा, दिल्ली में मौजूदा हालात के लिए केंद्र सरकार, गृहमंत्री और दिल्ली सरकार जिम्मेदार है. दिल्ली सरकार और मुख्यमंत्री भी शांति बनाए रखने में नाकाम रहे, सीडब्ल्यूसी का मानना है कि स्थिति गंभीर है, तत्काल कार्रवाई की आवश्यकता है.


गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग
सोनिया गांधी ने दिल्ली पुलिस पिछले 72 घंटोंसे निष्क्रिय है, 20 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, जिसमें एक हेड कांस्टेबल भी शामिल है. उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार की निष्क्रियता के वजह से ये हालात पैदा हुए है. गृहमंत्री अमित शाह को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए.
सोनिया गांधी ने कहा कि दिल्ली हिंसा पर सीडब्ल्यूसी की आपात बैठक हुई, हिंसा और दुखद घटनाओं के पीछे साजिश है. दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान भी साजिश देखी गई, भाजपा नेताओं ने भड़काऊ भाषण देकर भय का माहौल बनाया.
वहीं कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष ने केन्द्र और केजरीवाल सरकार से पांच सवालों के जवाब भी मांगी
इसे भी पढ़े: शहीद रतनलाल के परिजनों को केंद्र और दिल्ली सरकार देगी एक-एक करोड़
सोनिया गांधी के पांच सवाल
पिछले रविवार से गृहमंत्री अमित शाहकहां थे और उन्होंने क्या कदम उठाए?
दिल्ली के सीएम केजरीवालक्या कर रहे थे?
दंगे वाले इलाके में कितनी फोर्स भेजी गई?
पैरामिलिट्री फोर्स बुलाने में इतनी देर क्यों हुई?
दिल्ली चुनाव के बाद खुफिया विभाग के पास क्या इनपुट थे?
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo