पलामू: पुलिस अधीक्षक पलामू को नक्सली संगठन टीपीसी के एक सक्रिय सदस्य के छत्तरपुर थाना क्षेत्र में छिपे होने की सूचना मिली थी. इस सूचना के आधार पर एएसपी अभियान और डीएसपी छत्तरपुर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. इस सूचना के आधार पर टीम की ओर से छापेमारी की गयी.
इसे भी पढ़े: हिज्बुल आतंकियों के साथ कार में मिले डीएसपी, गिरफ्तार
जिसके बाद नावा बाज़ार से विजय सिंह को गिरफ्तार किया गया. पूछताछ में गिरफ्तार नक्सली ने बताया की वह अपने साथियों से मिलने जंगल जा रहा था. वहाँ अन्य नक्सली एकत्रित हुए हैं. जोनल कमांडर उदेश जी के आदेश पर किसी घटना को अंजाम देना है. इसके बाद पुलिस की ओर से छापेमारी की गयी और चार अन्य नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया.
इसे भी पढ़े: जेपी नड्डा फरवरी में संभालेंगे BJP की कमान
चारों के नाम शम्भु बैगा उर्फ़ शम्भु परहिया, बालदेव यादव, सत्येन्द्र यादव और हरेन्द्र सिंह बताया जा रहा है. सभी ने कई नक्सली कांडों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है.
पुलिस ने इस नक्सलियों से दो बाइक और चार मोबाइल बरामद किया है.

