लेटेस्ट

Latest

5 लाख के इनामी नक्सली ने किया सरेंडर, कई मामलों में थी पुलिस को तलाश

5 lakh Naxalites surrendered, police was found in many cases

23 January 2020

/ by Uday Bharat

रांची : राजधानी रांची में टीपीसी के 5 लाख रूपये के ईनामी नक्सली एसएसपी अनीश गुप्ता के समक्ष हथियार के साथ आत्मसमर्पण किया है. बताया जा रहा है की वासुदेव गंझू उर्फ़ गोपाल गंझू टीपीसी का सब जोनल कमांडर था. 
गोपाल गंझू पर लातेहार जिले में 29 से अधिक मामले दर्ज है. पूर्व में वह वासुदेव माओवादी संगठन से जुड़ा था. 
इसे भी पढ़े : CM हेमंत सोरेन राज्यपाल से मिले, जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार
सरेंडर के दौरान पुलिस ने सरेंडर पॉलिसी के तहत उसे पांच लाख रुपये का चेक भी दिया है. समर्पण के बाद उसने कहा कि उसने एसएसपी के समक्ष स्‍वेच्‍छा से आत्‍मसमर्पण किया है. उसने बताया की सरकार के आत्‍मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर उसने सरेंडर किया है.

Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo