लेटेस्ट

Latest

झारखंड विधानसभा चुनाव: आखिरी चरण की 16 सीटों पर वोटिंग शुरू

Jharkhand Assembly Elections: Voting begins on 16 seats in the last phase

20 December 2019

/ by Uday Bharat

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव के पांचवें और आखिरी चरण में संथाल क्षेत्र की 16 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग शुरू हो गई है. इस चरण में 236 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होना है. संथाल क्षेत्र को झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम)का गढ़ माना जाता है. इस चरण में 40,05,287 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. जिन 16 सीटों पर वोटिंग हो रही है, उनमें सात सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित हैं. साल 2014 के विधानसभा चुनावों में इनमें से छह जेएमएम ने और पांच बीजेपी ने जीती थीं.



राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी विनय कुमार चौबे के मुताबिक, इन सभी सीटों के लिए कुल 5,389 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें शहरी क्षेत्र में 269 और ग्रामीण क्षेत्र में 5,120 मतदान केंद्र अवस्थित हैं. इस चरण में 20,49,921 पुरुष, 19,55,336 महिला और 30 थर्ड जेंडर के मतदाता है। 93,779 नए मतदाता (18-19 साल के) हैं. इसके अलावा 80 साल से ज्यादा आयु के 41,505 और 49,446 दिव्यांग मतदाता शामिल हैं. मतदान सुबह 7 बजे शुरू होगा. नक्सल प्रभावित दोपहर बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, महेशपुर और शिकारीपाड़ा में दोपहर 3 बजे और बाकी 11 सीटों पर शाम 5 बजे तक मतदान होगा.



हेलिकॉप्टर से पहुंचाए गए मतदान कर्मचारी

मतदान कराने के लिए कुल 28 मतदान केन्द्रों के कर्मियों को हेलिकॉप्टरों से उनके तैनाती के क्षेत्रों तक पहुंचाया गया है. कुल 84 दूरदराज के इलाकों में सैटलाइट फोन की व्यवस्था की गई है. चौबे ने बताया कि पांचवें चरण में जिन 16 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होना है, वे छह जिलों में स्थित हैं. इनमें साहेबगंज जिले में राजमहल, बोरियो और बरहेट, पाकुड़ जिले में लिट्टीपाड़ा, पाकुड़ और महेशपुर, जामताड़ा जिले में नाला और जामताड़ा, दुमका जिले में शिकारीपाड़ा, दुमका, जामा और जरमुंडी, देवघर जिले में सारठ और गोड्डा जिले में पोडैयाहाट, गोड्डा और महगामा विधानसभा सीटें शामिल हैं.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo