पलामू: जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के बेदानीखुर्द गांव में जहां एक महिला और एक पुरूष की तेज धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गयी. पुलिस ने घटनास्थल से दोनों की लाश एक ही बिस्तर से बरामद की है. हत्या के पीछे अवैध संबंध को कारण बताया जा रहा है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
खबर के मुताबिक मंगलवार की सुबह बेदानीखुर्द गांव में इस दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस ने मृतक की पहचान कर ली है दोनों बेदानीखुर्द गांव के ही है और दोनों पड़ोसी हैं. गांव वालों की माने तो रघुवासिया देवी और सुरेश पासवान के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था.
पुलिस ने इस दोहरे हत्याकांड की जांच तेज कर दी है. जांच से नये राज खुलने की संभावना है. पुलिस की माने तो हत्या की वजह प्रेम संबंध के अलावा भी कुछ हो सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों के बीच प्रेम संबंध लंबे समय से चल रहा था. अगर प्रेम संबंध में उनकी हत्या होनी रहती तो कब की हो चुकी होती. हालांकि, पुलिस अभी कुछ भी कहने से बच रही है और सभी पहलुओं से जांच कर रही है.


