कहा जा रहा है कि सभी आरोपी भागने के फिराक में थे तभी पुलिस ने उन पर गोली चला दी. बताया जाता है कि यह घटना NH 44 पर हुई है.
बताया जा रहा है कि हैदराबाद गैंगरेप को चारों आरोपी मारे गए हैं. तेलंगाना पुलिस ने चारों आरोपियों का एनकाउंटर कर दिया है. बताया जा रहा है कि पुलिस इन चारों आरोपियों को वारदात की जगह ले जा रही थी, जहां से इन चारों आरोपियों ने भागने की कोशिश की. इसके बाद पुलिस ने चारों आरोपियों का एनकाउंटर कर दिया.


