रांची: झारखंड में विधानसभा चुनाव में आज मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. प्रदेश भाजपा ने चुनावी रणनीति के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी सभा का कार्यक्रम तय किया है. पिछले चुनाव में भी भाजपा की ओर से यह रणनीति अपनायी गयी थी. प्रधानमंत्री की आखिरी चुनावी सभा साहिबगंज जिले में मंगलवार को रखी गई है.
झारखंड में पांचवें और अंतिम चरण का चुनाव 20 दिसंबर को संताल परगना के 16 विधानसभा क्षेत्रों में होना है. प्रधानमंत्री के चुनावी कार्यक्रम को लेकर प्रदेश भाजपा की ओर से तैयारी पूरी कर ली गयी है. धनबाद में पीएम के कार्यक्रम को लेकर गणेश मिश्रा, सांसद संजय सेठ व समीर उरांव को प्रभारी नियुक्त किया गया है.

