लेटेस्ट

Latest

Jharkhand Chunav Exit Polls: झारखंड में बीजेपी को नुकसान, जेएमएम-कांग्रेस सरकार बनने का अनुमान

Jharkhand Chunav Exit Polls: BJP's loss in Jharkhand, JMM-Congress government projected to form

20 December 2019

/ by Uday Bharat

रांची : झारखंड में विधानसभा की वोटिंग खत्म हो चुकी है और एग्जिट पोल के अनुमान सामने आ चुके हैं. अगर एग्जिट पोल की माने तो राज्य में बीजेपी के लिए मुश्किल होने वाली है जबकि झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) और कांग्रेस गठबंधन सरकार बनाती हुई दिख रही है. किसी भी एग्जिट पोल में बीजेपी बहुमत के करीब नहीं दिखाई दे रही है.
IANS-Cvoter-ABP: एग्जिट पोल के अनुसार, जेएमएम के नेतृत्व वाले गठबंधन को 31-39 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि बीजेपी को 28-38 सीटें मिल सकती हैं. बता दें कि राज्य की 81 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 41 है.

इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया: एग्जिट पोल के अनुसार, झारखंड में जेएमएम-कांग्रेस की सरकार बनने का अनुमान है. एक्सिस माय इंडिया के अनुसार, बीजेपी को 22-32, जेएमएम+ को 38-50, जेवीएम को 2-4, आजसू को 3-5 और अन्य को 4-7 सीटें मिल सकती हैं.

टाइम्स नाउ: एग्जिट पोल के अनुसार झारखंड में बीजेपी को 28 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि कांग्रेस, जेएमएम और आरजेडी गठबंधन को 44 सीटें मिलती दिख रही हैं.


वोटिंग पर्सेंट में भी जेएमएम गठबंधन आगे

इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के सर्वे में भी बीजेपी के खिलाफ जनादेश की स्थिति दिख रही है. राज्य में बहुमत के आंकड़े की 41 सीटों के सामने विपक्षी आरजेडी-कांग्रेस-जेएमएम गठबंधन को 38 से 50 सीटों पर जीत मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है. इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एक्जिट पोल में कांग्रेस-जेएमएम-आरजेडी गठबंधन को 38 फीसदी और बीजेपी को 34 फीसदी वोट मिलने की बात कही जा रही है.

पांच चरणों में हुए चुनाव

81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए 5 चरणों में 30 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच चुनाव हुए. चुनाव में अर्थव्यवस्था की खराब सेहत से लेकर आर्टिकल 370 हटाए जाने, अयोध्या विवाद में सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले जैसे राष्ट्रीय मुद्दों की भी गूंज रही. इसके अलावा आखिरी के 2 चरण के चुनाव तो ऐसे वक्त में हुए जब नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देशभर में तमाम जगहों पर उग्र विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं.


एक्जिट पोल में किस दल को कितनी सीटें:




एजेंसीकांग्रेस+बीजेपीAJSUJVMअन्य
टाइम्स नाउ44289
रिपब्लिक -जन की बात
इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया38-5022-323-52-44-7
टीवी 9 भारतवर्ष
CNN News18-IPSOS
IANS-C-Voter-ABP31-3928-363-71-4


बीजेपी और महागठबंधन के बीच मुकाबला

मुख्य मुकाबला बीजेपी और झारखंड मुक्ति मोर्चा की अगुआई वाले महागठबंधन के बीच है. महागठबंधन में कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल भी शामिल है और उसने जेएमएम नेता हेमंत सोरेन की अगुआई में चुनाव लड़ा. महागठबंधन की तरफ से जेएमएम के 43, कांग्रेस के 31 और आरजेडी के 7 उम्मीदवार हैं. लोकसभा चुनाव में महागठबंधन का हिस्सा रही पूर्व मुख्यमंत्री बाबू लाल मरांडी की झारखंड विकास मोर्चा इस बार महागठबंधन में नहीं है.

पिछले चुनाव में पार्टियों का प्रदर्शन

2014 के पिछले झारखंड विधानसभा चुनाव में कुल 81 सीटों में से बीजेपी ने 37 पर जीत ( 31.3 प्रतिशत वोटशेयर) हासिल की थी. AJSU ने 3.7 प्रतिशत वोटशेयर के साथ 5 सीटें जीती थीं. झारखंड मुक्ति मोर्चा का वोटशेयर 20.4 प्रतिशत था और पार्टी की झोली में 19 सीटें आई थीं. बाबू लाल मरांडी के झारखंड विकास मोर्चा (JVM) ने करीब 10 प्रतिशत वोटशेयर के साथ 8 सीटों पर जीत हासिल की थी.

No comments

Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo