लेटेस्ट

Latest

रांची में जमीन कारोबारी को अपराधियों ने सरेआम गोलियों से भूना, मौत

Criminals shot dead in Ranchi by land traders. The death

30 December 2019

/ by Uday Bharat

रांची: झारखण्ड की राजधानी रांची अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. नयी सरकार आने के बाद भी अपराधियों का मनोबल कहीं से कम नहीं हुआ है. चाहे दिन हो या रात अपराधी पुलिस को औकात बताने में एक सेकेण्ड की देर नहीं करते.


अपराधियों ने जमीन कारोबारी को मारी 3 गोली 
पुलिस को धत्ता बताते हुए अपराधियों ने सरेआम रातू थाना के पिर्रा में जमीन कारोबारी को गोली मारकर हत्या कर दी है. जमीन कारोबारी की पहचान कमलेश दुबे के रूप में की गयी है. अपराधियों ने कमलेश दुबे पर ताबड़तोड़ गोली बारी की, जिसमें तीन गोलियां कमलेश के शरीर में जा लगी.


घायल कारोबारी की हुई मौत  
गोली लगने के बाद घायल कमलेश को देवकमल अस्पताल में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मामलें की जानकारी होते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच में जुट गयी है.

घटना का कारण क्या है
बताया जा रहा है की मृत व्यक्ति जमीन के कारोबार से जुड़ा है. उसका नाम कमलेश दुबे बताया जा रहा है. घटनास्थल पर पुलिस पहुंचकर तहकीकात में जुट गयी है. लेकिन जो बात फिलहाल निकलकर सामने आ रही है. उसके अनुसार जमीन कारोबार से जुड़ा है. 


Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo