लेटेस्ट

Latest

CM योगी पर हेमंत सोरेन के विवादित बोल, कहा- 'गेरुआ पहनकर बहू-बेटियों की इज्जत लूटते हैं बीजेपी वाले'

Controversial words of Hemant Soren on CM Yogi. Said- 'People of BJP wear uterus clothes and rob the honor of daughters

18 December 2019

/ by Uday Bharat

रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर विवादित बयान दिया है. उन्होंने यूपी सीएम की ओर इशारा करते हुए कहा कि ये वो लोग हैं जो शादी कम करते हैं और गेरुआ पहनकर बहू-बेटियों की 'इज्जत लूटने' का काम करते हैं. सोरेन ने एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए यह बात कही.

झारखंड के पाकुड़ में जनसभा को संबोधित करते हुए सोरेन ने देश भर में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध का मुद्दा उठाया. इसे लेकर उन्होंने कहा कि आज हमारे देश में बहू-बेटियों को जलाया जा रहा है. इसके बाद उन्होंने कहा, मुझे पता चला है कि इधर यूपी के सीएम योगी जी भी चक्कर लगा रहे हैं गेरुआ वस्त्र पहनकर. उन्होंने आगे कहा, 'ये वो लोग हैं, बीजेपी के लोग, जो शादी कम करते हैं लेकिन गेरुआ वस्त्र पहनकर बहू-बेटियों की इज्जत लूटने का काम करते हैं.'



उन्नाव रेप केस को लेकर योगी पर हमला

सोरेन ने उन्नाव रेप केस का जिक्र करते हुए यूपी सरकार पर आरोप भी लगाया. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बलात्कारी अस्पताल में आराम फरमा रहे हैं और रेप पीड़िता को जेल में ठूस दिया जा रहा है. उन्होंने लोगों से सवालिया अंदाज में कहा, 'क्या आज हम लोग ऐसे लोगों को वोट करेंगे जो बहू-बेटियों की इज्जत लूटता है. या जो जाति-धर्म के नाम पर हमे लड़ाता हो.'
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo