लेटेस्ट

Latest

शहीद अखिलेश का हुआ अंतिम संस्कार, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Shahid Akhilesh's funeral.Mass rush in last journey

05 October 2019

/ by Uday Bharat
पलामू - लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के कुनदरी निवासी अखिलेश राम शुक्रवार को नक्सली मुठभेड़ में शहीद हो गए थे. शहीद का अंतिम संस्कार कुंदरी के शमशान घाट पर किया जा रहा है, जिला पुलिस व एसटीएफ के पदाधिकारी के साथ-साथ भारी संख्या में शहीद की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब. 


अंतिम संस्कार में क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह भी शव यात्रा में हुए शामिल, नम आंखों से दी गयी पलामू के लाल शहीद  अखिलेश को अंतिम विदाई. भारत माँ और शहीद के जयघोष से गुंजायमान हुआ पलामू. 
देखिये वीडियो :  
 

विदित हो कि, रांची पुलिस को शुक्रवार की देर रात गुप्त सूचना मिली थी कि दशम फॉल के आस-पास नक्सलियों का जमावड़ा लगा हुआ है. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते एसटीएफ जगुआर और जिला पुलिस के जवान छापामारी के लिए निकले थे. इसी दौरान पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई. मुठभेड़ में एसटीएफ जगुआर के दो जवानों को गोली लगी थी. जिसमें लेस्लीगंज के कुंदरी का जवान अखिलेश राम शहीद हो गए थे. जबकि एक अन्य जवान खंजन कुमार महतो का इलाज के दौरान रांची के मेडिका हॉस्पिटल में मौत हो गई थी.  
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo