गढ़वा : रंका प्रखंड में अवस्थित जिला का एक मात्र समर्थ आवासीय विद्यालय है जहां उग्रवाद प्रभावित एवं अति सूदूरवर्ती क्षेत्र के बच्चों के लिए निःशुल्क शिक्षा एवं रहने की व्यवस्था है. विद्यालय के बीमार बच्चों को निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाकर स्वास्थ्य जाँच किया गया.
इलाज कर रहे रंका चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुलदेव चौधरी ने कहा कि सर्दी खांसी, बुखार, खुजली, पेट दर्द आदि से बच्चे पीड़ित हैं. 38 बच्चों को निःशुल्क परामर्श देते हुए उन्हें दवा भी दी गई. डॉ चौधरी ने गर्म पानी पीने, हाथ धोकर खाने, मच्छरदानी लगाकर सोने की सलाह दी.
जब उनसे, पूछा कि भंडरिया जैसे क्षेत्र से आप आए हैं, कैसा लग रहा है. तो उनकी मुस्कुराहट बयां कर रही थी और कहा, इन बच्चों को फस्ट टेड मेडिकल सुविधा मिल रही है. ऐसे बच्चों के लिए इस तरह का विद्यालय चलाना सरकार की बहुत बड़ी उपलब्धि है. गरीब बच्चों के चेहरे पर एक अलग उत्साह था.
मौके पर प्रधानाध्यापिका अमीना बेक, आरती कुमारी, एमपीडब्लू रंजीत कुमार सिंह, बिपिन कुमार आदि उपस्थित थे.

