लेटेस्ट

Latest

पलामू में एसडीएम के पेशकार 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, ACB ने दबोचा

SDO's assistant arrested in Palamu taking 30 thousand bribe, ACB caught

06 December 2022

/ by Uday Bharat


लामू : सदर एसडीओ राजेश शाह के पेशकार अशोक कुमार को पलामू एसीबी(ACB) की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. अशोक कुमार को 30 हजार रिश्वत लेते पकड़ा गया है. एसीबी को शिकायत मिली थी कि पेशकार ने रिश्वत की मांग की है. जिसके बाद एसीबी ने सत्यापन किया. सत्यापन से यह बात सही पायी गयी. जिसके बाद अशोक कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया. एसीबी(ACB) की टीम पेशकार को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गयी. जहां उनसे पूछताछ की जा रही है.

एसीबी की कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा गया है. जानकारी के मुताबिक वादी मुबारक हुसैन ने एसीबी को लिखित आवेदन देकर शिकायत किया था. शिकायत में कहा गया था कि 017 में चैनपुर गांव के ही जलुदीन अंसारी द्वारा 133 सीआरपीसी के तहत एसडीएम कोर्ट में केस किया था. केस खारिज हो चुका है . इनके बावजूद उनके वकील और एसडीएम के पेशकार अशोक कुमार ने बताया कि इसके लिए एसडीएम साहब को 25 हजार और 5 हजार हमको देना होगा. तभी जाकर काम हो पायेगा. मुबारक हुसैन ने कहा कि मैं बहुत गरीब आदमी हूं, इतना पैसा नहीं दे पाएंगे. लेकिन पेशकार अशोक कुमार नहीं माने और बोले कि 30000 रुपये तो देना ही पड़ेगा. 

No comments

Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo