लेटेस्ट

Latest

शहर में युवक को लगी गोली, पुलिस ने एक संदिग्ध को किया गिरफ्तार

youth shot in the city, police took a suspect into custody

16 September 2022

/ by Uday Bharat

पलामूः जिला मुख्यालय मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र के बीएन कॉलेज ( B N College ) के इलाके में फायरिंग की हुई, जिसमे एक युवक को गोली लग गई. युवक को निचले हिस्से जांघ में गोली लगी है. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ( MMCH ) में भर्ती करवाया गया है. वहीं, पुलिस ने फायरिंग की घटना को अंजाम देने वालों में एक युवक को हिरासत में लिया है. युवक के पास से पुलिस को पिस्टल ( pistol ) और गोली को बरामद किया है.
हिरासत में लिया गया युवक वार्ड पार्षद का बेटा बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार रंजन और अमन बाइक से कहीं जा रहे थे. इसी दौरान रंजन के जांघ में गोली लग गई. गोली लगने के बाद रंजन को इलाज के लिए MMCH में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. पुलिस ने मामले में अमर नामक युवक को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है. टाउन थाना के इंस्पेक्टर अभय कुमार सिन्हा ने बताया कि आपस में ही गोली चली है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. हिरासत में लिए गए युवक से कई बिंदुओं ( points ) पर पूछताछ कर रही है. पुलिस ने बताया कि फायरिंग क्यों की गई और युवक हथियार कहां से लगाया था. पुलिस इसकी भी जांच की जा रही है. पुलिस ने बताया कि घायल युवक का बयान दर्ज किया जाएगा. इसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी. पुलिस ने ये भी बताया कि जिस हथियार से गोली चली है, वह अवैध है.

No comments

Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo