लेटेस्ट

Latest

बलात्कार के दो अलग-अलग मामले में, आरोपी गए जेल

In two separate rape cases, 2 accused go to jail

22 December 2020

/ by Uday Bharat
गढ़वा:  पुलिस अधीक्षक गढ़वा के निर्देशानुसार केतार एवं मझिआंव थाना अंतर्गत नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार के दो अलग अलग मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार. पहला मामला केतार थाना अंतर्गत ग्राम सिंहपुर का है जहा पर एक नाबालिग लड़की को सिंहपुर निवासी सूरज कुमार पासवान द्वारा पहले भगा कर ले गया तथा फिर उसके साथ अवैध शारिरिक संबंध भी बनाया.
                                आरोपी 
पीड़ित के परिजन द्वारा केतार थाना में एक लिखित आवेदन दिया गया जिसके आधार पर अनुसंधान शुरु किया गया.केतार थाना प्रभारी राज वल्लभ द्वारा खुद के नेतृत्व में एक टीम गठित कर छापामारी की गई जिसमें लड़की बरामद हुई और उसी क्रम में अभियुक्त को भी उसके घर से गिरफ्तार किया गया. पीड़िता का चिकित्सीय जांच भी कराया गया तथा माननीय न्यायालय में उसका बयान भी कराया गया है. इस कांड में गिरफ्तार किए गए अभियुक्त सूरज कुमार पासवान पिता अशोक पासवान ग्राम सिंहपुर थाना केतार जिला गढ़वा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. जबकि दूसरा मामला मझिआंव थाना अंतर्गत ग्राम ग्राम सुखनदी का है जहाँ पर एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार के मामले में दिनेश रजवार थाना बरडीहा जिला गढ़वा को छापामारी कर गिरफ्तार किया गया. इसे भी न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

No comments

Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo