DESK: कोरोना वायरस संक्रमित मरीज 10 देशों की सूची भारत का नाम शआमिल हो गया है.भारत ने कोरोना संक्रमण मरीज मामले में इरान को पीछे छोड़ते हुए 10 देशों की सूची में अपना नाम शामिल कर लिया है.यानी कि भारत अब विश्व के दस सबसे बड़े कोरोना प्रभावित देशों में शामिल हो गया है.
दरअसल जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी ने 10 देशो की सूची जारी की है.इस सूची में वैसे 10 देशों को रखा गया है जहां कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या ज्यादा है.इसमें 10वें नंबर पर भारत का नाम है.पूरे लिस्ट की बात करें तो वो इस प्रकार है.
1.US
2.BRAZIL
3.RUSSIA,
4.UNITED,KINGDOM
5.SPAIN
6.ITALY
7.FRANCE
8.GRAMANY
9.TURKEY,
10.INDIA
भारत की बात करें तो देश में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6977 नए मामले सामने आए हैं और 154 लोगों की मौत हो चुकी है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी अपडेट के मुताबिक, अब देश में कुल मरीजों की संख्या 1 लाख 38 हजार 845 है, जिसमें 4 हजार 21 लोगों की मौत हो चुकी है.
वहीं, कोरोना से ठीक होने वालों का आंकड़ा बढ़कर 57 हजार के पार पहुंच गया है. अब तक 57 हजार 721 लोग ठीक हो चुके हैं. देश में 77 हजार 103 एक्टिव केस हैं.

