DESK: महिला मित्र से एक बीजेपी नेता को चोरी-छुपे मिलना काफी महंगा पड़ गया है. पहले महिला मित्र के फ्लैट से गिरकर वे घायल हो गए. वहीं अब उनकी इस करतूत को लेकर पार्टी ने उन्हें प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है. मामला हरियाणा की है.
दरअसल हरियाणा प्रदेश कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित सदस्य और शुगरफेड के पूर्व चेयरमैन चंद्रप्रकाश कथूरिया को प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है. बीजेपी के प्रदेश प्रधान सुभाष बराला ने कथूरिया ने यह कार्रवाई की है.
पार्टी की ओर से यह कार्रवाई उनके एक महिला मित्र के फ्लैट की बालकनी से गिरने और इसको लेकर कई तरह की चर्चाओं के बाद की गई है.
बताया जा रहा है कि चंद्रप्रकाश कथूरिया शुक्रवार को चंडीगढ़ के सेक्टर 63 में अपनी एक महिला मित्र के फ्लैट में गए थे. चर्चा है कि इसी दौरान किसी के आ जाने पर वह बालकनी से नीचे उतरने का प्रयास कर रहे थे और गिर गए. घटना में उनकों काफी चोटें आईं और फिलहाल वह मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं.
इधर इस घटना के बाद राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया. जिसके बाद प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सुभाष बराला ने रविवार को पत्र जारी कर चंद्रप्रकाश कथूरिया को पार्टी से निलंबित करने का आदेश जारी किया.
प्रदेश अध्यक्ष द्वारा आदेश जारी करने के बाद बीजेपी के प्रदेश कार्यालय सचिव गुलशन भाटिया ने इस बारे में पत्र जारी कर जानकारी दी.
गौरतलब है कि कथूरिया करनाल जिले के भाजपा के प्रमुख नेताओं में माने जाते रहे हैं. इससे पहले वह किसी तरह के विवाद में नहीं आए हैं.

