लेटेस्ट

Latest

कोरोना से हुई मौत, किसी भी कब्रिस्तान में नहीं दफनाने देने पर अड़े लोग

Death due to corona, people insistent on not being buried in any cemetery

13 April 2020

/ by Uday Bharat

DESK: कोरोना ने जहां एक ओर से पूरे विश्व में त्राहिमाम मचा रखा है. वहीं अब इस बीमारी से काल के गाल में समाए लोग को दो गज जमीन के लिए भी तरसना पड़ रहा है.

एक ऐसी ही घटना झाऱखंड से सामने आई है. जहां कोरोना से एक बुजर्ग की मौत के बाद उसे शहर के किसी भी कब्रिस्तान में नहीं दफनाएं जाने को लेकर लोग अड़ गये. देर रात तक बुजुर्ग की लाश एंबुलेंस में ही पड़ी थी.

घटना के संबंध में बताया गया है कि झारखंड में रविवार को कोरोना एक और मरीज की मौत हो गई. कोरोना का शिकार बने 60 वर्षीय बुजुर्ग रांची के हिंदपीढ़ी से थे. उसकी पत्नी हिंदपीढ़ी में मिली दूसरी पॉजिटिव मरीज थी. मृतक को हार्ट, सांस, डायबिटीज और ब्लड प्रेशर की बीमारी थी. 

बताया जा रहा है कि 9 अप्रैल को पॉजिटिव पाए जाने के बाद इसे कोरोना सेन्टर में भर्ती किया गया। इस बीच इसे सांस फूलने की समस्या हो रही थी. ऐसे में इसे ट्रॉमा सेन्टर के आईसीयू आइसोलेशन वार्ड में वेंटीलेटर पर रखा गया था। मृतक पिछले तीन दिनों से वेंटीलेटर पर ही था. रविवार की सुबह इसने दम तोड़ दिया.

दूसरे में संक्रमण ना फैले इसके लिए रिम्स के चिकित्सकों ने सावधानीपूर्वक पार्थिव शरीर को पिपीई किट के अंदर डालकर उसे पैक किया. बॉडी को पूरी तरह से सैनिटाइज कर सुबह 11:30 बजे एम्बुलेंस में रखवाया. लेकिन बॉडी देर रात तक एम्बुलेंस में ही रखी रही. कारण, बॉडी को किसी भी कब्रिस्तान में लोगों के द्वारा दफनाने नहीं दिया गया.
कब्रिस्तान को घेरकर खड़े हो गये लोग
रविवार को पूरे दिन जहां भी शव को दफनाने की बात उठी, वहीं सैकड़ों स्थानीय लोग जमा हो गए और हंगामा खड़ा कर दिया. लॉक डाउन के बीच महिलाओं समेत सैकड़ो लोग कब्रिस्तान के गेट के सामने खड़े हो गए. जिसके बाद प्रशासन को वहां से मजबूर होकर हटना पड़ा. यह स्थिति शहर के हर इलाके के कब्रिस्तान पर बनी रही.
रविवार देर शाम उपायुक्त मुकेश कुमार ने यहां इसकी आधिकारिक पुष्टि करते हुए बताया कि जिन दो व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, वे मृत कोरोना मरीज के संपर्क में आए थे. उन्हें क्वारेंटाइन में रखा गया था. बुजुर्ग की मौत के बाद उनके रिश्तेदारों सहित आसपास के लोगों के सैंपल जांच में भेजे गए थे. इनमें से दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है.
17 घंटे बाद प्रशासन की देखरेख दफनाया गया
पुलिस प्रशासन की देख रेख में मृतक के दोनों लड़के उसका अंतिम संस्कार किये. चूंकि, उसके दोनों लड़के भी कोरोना पॉजिटिव है. उनसे किसी और में वायरस ना फैले, इसके लिए रिम्स कि ओर से पुरा प्रबंध किया गया. अन्तिम संस्कार के लिए दोनों लड़कों को सुरक्षा किट पहनाया गया. वहीं प्रशासन की देखरेख में आज 17 घंटे बाद हिंदपीढी के बच्चा कब्रिस्तान में यहां की लोगों की सहमति के बाद मृतक को सुपुर्द-ए-खाक किया गया.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo