UB DESK: भारत में जारी लॉकडाउन के बीच भी कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. अब तक देश में संक्रमण के 724 मामलों की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें से 17 लोगों की मौत हो चुकी है. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, 'देश में कोराना वायरस के अब तक 694 मामले की पुष्टि हुई है,जिनमें 647 भारतीय जबकि 47 विदेशी शामिल हैं. देश में कोरोना वायरस से पीड़ित 45 मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि 16 लोगों की मौत हो गई है.'
इसे भी पढ़े: 20 साल के लड़के को हुआ कोराना
दुनियाभर में जानलेवा कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की तादाद बढ़कर पांच लाख से अधिक हो गई है और 22,000 के अधिक लोग इस महामारी का शिकार बनकर दम तोड़ चुके हैं. दुनियाभर में कोरोना पीड़ित मरीजों जो ठीक हो चुके हैं, उनकी संख्या तकरीबन 1.21 लाख हो चुकी है.

