नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी चिफिंग को पत्र लिखकर करॉना वायरस से निपटने में भारत की तरफ से मदद की पेशकश की है. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि लेटर में पीएम मोदी ने करॉना वायरस को लेकर चिनफिंग और चीन के लोगों के प्रति एकजुटता का इजहर किया.
इसे भी पढ़े: हमशक्ल होने की चुकाई बड़ी कीमत, सुरक्षाकर्मियों ने पिटाई के बाद बनाया बंधक, पुलिस ने छुड़ाया
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने खत में चीन के हुबेई प्रांत में फंसे 650 भारतीयों को एयरलिफ्ट करने में मदद के लिए चिनफिंग की तारीफ भी की है. बता दें कि करॉना वायरस से हुबेई प्रांत ही सबसे ज्यादा प्रभावित है. इस प्रांत की राजधानी वुहान में बहुत बुरी स्थिति है. लोगों को ऐहतियातन उनके घरों में ही एक तरह से कैद करना पड़ा है ताकि वायरस से प्रसार को रोका जा सके.

