लेटेस्ट

Latest

तीन तलाक बोलकर उसे मिट्टी का तेल छिड़ककर जिंदा जलाया, हालत गंभीर

Three divorces uttered and burnt alive by spraying kerosene, condition critical

10 February 2020

/ by Uday Bharat

उत्तर प्रदेश : रामपुर में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. आरोप है कि एक शख्‍स ने अपनी पत्नी को तीन तलाक बोलकर उसे जिंदा जला दिया. बुरी तरह से झुलसी विवाहिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्‍हें मुरादाबाद टीएमयू के लिए रेफर कर दिया. पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

दो साल पहले हुई थी शादी
बता दें कि घटना रामपुर के थाना क्षेत्र के दौंकपुरी टांडा गांव की है. खेड़ा टांडा निवासी नजाकत अली की बेटी सीमा का निकाह दो साल पहले दौंकपुरी टांडा निवासी मोहम्मद आरिफ से हुई थी. आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग करते रहते थे. आरोप है कि सीमा से उसके पति और ससुराल वालों का झगड़ा रविवार की सुबह हुआ था. इस दौरान पति ने पीड़िता को तीन तलाक दे दिया और घर से निकालने लगा. सीमा ने जब इसका विरोध किया तो उनपर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी गई.


80 फ़ीसदी जल चुकी है पीड़िता
सीमा की चीख-पुकार सुन पड़ोस के तमाम लोग मौके पर आ गए. किसी तरह से महिला की आग को बुझाया, लेकिन तब तक विवाहिता बुरी तरह से झुलस चुकी थी. पड़ोस के लोग पीड़िता को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए. हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे रेफर कर दिया. बताया जा रहा है कि 80 फीसदी झुलसी पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है. परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.
इसे भी पढ़े: पॉलीथिन में रखे बम को खिलौना समझ उठाया, विस्फोट में तीन बच्चे घायल
अजीमनगर थाना प्रभारी अमरीश कुमार ने बताया कि ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. जल्द ही आरोपियों की गिरफ़्तारी की जाएगी. मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस टीम महिला का बयान दर्ज करने के लिए टीएमयू मेडिकल कॉलेज रवाना हो गई है.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo