लेटेस्ट

Latest

लालू यादव से रिम्स में शरद-शत्रुघ्न ने की मुलाकात, जानिए क्या हुई बातचीत

Sharad-Shatrughan meets Lalu Yadav in RIMS, know what happened

15 February 2020

/ by Uday Bharat

रांची  : पटना साहिब के पूर्व सांसद शत्रुध्न सिन्हा ने आज रिम्स में इलाज करा रहे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद से मुलाकात की. इस मौके पर उन्होंने कहा की लालू प्रसाद से हमारी पुरानी पारिवारिक दोस्ती है. उनसे अच्छी मित्रता रही है. शुरू से हमने एक-दुसरे की सुख-दुःख बांटने की कोशिश की है. 

इस बार इच्छा थी की दोस्त के नाते लालू प्रसाद से मिलकर आयें. उन्होंने कहा की हम चाहते हैं की उनको न्याय मिले. हालाँकि उन्होंने कहा की बिहार में चुनाव को लेकर उनसे अभी कोई बातचीत नहीं हुई है. उन्होंने कहा की चुनाव को लेकर मीटिंग करने नहीं गया था. मिट, ग्रिट और गोद ब्लेस करने गया था. 


राज्यसभा भेजे जाने के सवाल पर शत्रुध्न सिन्हा ने कहा की न ही ऐसा मेरी कोई इच्छा है और न ही कोई महत्वकांक्षा है. मैं अपने बारे में कोई बात भी नहीं करता हूँ. सब लोग जो मिलकर फैसला करेंगे. उन सब बातों का अभी समय है. उन्होंने कहा की मैं अपने को इन सबसे ऊपर मानता हूँ. उन्होंने कहा की मेरी लोकप्रियता या मेरी क्षमता राज्यसभा और लोकसभा के दायरे में नहीं बाँधी जा सकती.
वहीँ रिम्स में लालू प्रसाद से मिलकर शरद यादव ने कहा की आनेवाले चुनाव को लेकर भी बातचीत होती रही है. शरद यादव ने कहा की गठबंधन को लेकर भी बात हुई है. गठबंधन में उठापटक के सवाल पर उन्होंने कहा की सब ठीक हो जायेगा. उन्होंने कहा की कोई नाराज नहीं है. उन्होंने कहा की बिहार में गठबंधन मजबूत और मजबूती से लड़ा जायेगा.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo