रांची: आरजेडी के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने शनिवार को रिम्स में लालू यादव से मुलाकात की है. मुलाकात के बाद उन्होंने आज पेश हुए केंद्रीय बजट की जमकर आलोचना की है.
रघुवंश सिंह ने केंद्रीय बजट को डंडीमार और चौपट बताया है. उन्होंने कहा कि यह सरकार एलआईसी और एयर इंडिया को बेचेगी, इसके साथ ही बीएसएनएल को बेचने के कगार पर है. देश की संस्थाएं बेचते बेचते एक दिन यह देश भी बेच देगी.
उन्होंने कहा कि बजट में आर्थिक मंदी से मुकाबले की लिए कोई उपाय नहीं किया गया है. बजट में किसानों का लॉलीपॉप दिखाया गया है. उन्होंने कहा कि सरकार ने कहा था कि किसानों की आमदनी को दुगुनी करेंगे, लेकिन किसान आज आत्महत्या कर रहे हैं. बजट से मध्यम वर्ग पर बोझ बढ़ेगा.
इसे भी पढ़े: JMM सुप्रीमो शिबू सोरेन को मिली बड़ी राहत, सांसद रिश्वत कांड में नहीं चलेगा केस
प्रशांत किशोर पर भी बोले
रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि लालू यादव ने उनकी लिखी चिट्ठी की सराहना की है. उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर और पवन वर्मा को लेकर भी लालू यादव से बात हुई है.

