लेटेस्ट

Latest

भाजपा MLA पर दिन पर दिन कस रहा पुलिस का शिकंजा, SSP ने दिया अंगरक्षक हटाने का निर्देश

Police screws on BJP MLA day by day, SSP directs removal of bodyguard

21 February 2020

/ by Uday Bharat

धनबाद : बाघमारा के भाजपा विधायक ढुल्लू महतो पर पुलिस का शिकंजा दिन पर दिन कसता जा रहा है धनबाद एसएसपी ने विधायक ढुल्लू महतो के सारे अंगरक्षक हटाने का निर्देश दिया है. फिलहाल विधायक ढुल्लू महतो पिछले कई दिनों से फरार हैं. 

पुलिस उनकी तलाश में जगह जगह छापेमारी करने में जुटी है. उनके मोबाइल का लास्ट लोकेशन पुरुलिया बताया जा रहा है. पुलिस कयास लगा रही है की विधायक बंगाल के रास्ते देश के दूसरे राज्य में चले गए हैं. 

बीजेपी की पूर्व महिला नेत्री से दुष्कर्म की कोशिश के मामले में विधायक ढुल्‍लू महतो को कोर्ट से राहत नहीं मिली है. वहीं गुरुवार को कोयला कारोबारी पर हमला मामले में 10 हजार रुपये के दो मुचलके पर उन्‍हें जमानत मिल गई है.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo