लेटेस्ट

Latest

गैंगरेप नहीं कर सके तो लड़की को मार दी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Could not commit gang rape, shot girl, admitted to hospital in critical condition

17 December 2019

/ by Uday Bharat

रोहतास: देश भर में महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा को लेकर तमाम दावे किए जा रहे हैं लेकिन फिर भी 'आधी आबादी' के खिलाफ अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा. ताजा मामला बिहार के रोहतास जिले के राजपुर  गांव में रविवार को 4 मनचलों द्वारा एक लड़की के साथ गैंगरेप का प्रयास किया गया था. आज उसी पीड़ित लड़की को अपराधियों ने गोली मार दी. जिसे इलाज के लिए पीएचसी राजपुर में लाया गया है. जहां से चिकित्सकों ने इसे इलाज के लिए एनएमसीएच जमुहार रेफर कर दिया. जहां उसका इलाज चल रहा है.


गले के पास लगी है गोली

लड़की के पिता ने बताया कि वो तड़के अपने दादी के साथ घर के पास शौच के लिए निकली थी. इस दौरान वहां पहले से घात लगाए अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी. उन्होंने बताया कि धमाका इतना जोरदार हुआ कि सभी लोग डर गए, फिर उन्होंने देखा तो उनकी बेटी जमीन पर गिरी छटपटा रही थी. शोर मचाने पर गांव के अन्य लोग वहां जुट गए. घटना को लेकर गांव में पहले से मौजूद पुलिस और गांववाले आनन-फानन में लड़की को लेकर राजपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आए जहां उसका इलाज किया जा रहा है.

SDPO पहुंचे घटनास्थल पर

गैंगरेप के प्रयास की पीड़ित लड़की को गोली मारने की सूचना पाकर बिक्रमगंज के एसडीपीओ राजकुमार मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली. युवती को बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में भेजा जा रहा है. एसडीपीओ ने बताया कि अपराधियों पर कार्रवाई की जा रही है.

अब तक चार आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी

जानकारी के मुताबिक रविवार को दसवीं कक्षा की छात्रा के साथ गांव के ही चार युवकों ने उस समय गैंगरेप का प्रयास किया था जब वो अपनी दादी के साथ शौच कर के लौट रही थी. कोहरा और बरसात का फायदा उठाकर मनचलों ने लड़की को जबरन खींच लिया और एक कमरे में ले जाकर गैंगरेप का प्रयास किया था. पुलिस अधीक्षक (एसपी) सत्यवीर सिंह के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी आजाद खान सहित चार लोगों को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया था.

घटना के बाद गांव में पसरा है तनाव

दलित वर्ग की लड़की के साथ पहले गैंगरेप का प्रयास, फिर वारदात के दो दिन के बाद उसे गोली मार देने की घटना से पूरे इलाके में तनाव का माहौल है. स्थिति को भांपते हुए पुलिस ने गांव में एहतियातन बल की तैनाती की है. लेकिन पुलिस की मौजूदगी में जिस तरह से पीड़ित लड़की को गोली मार दी गई यह खुद में कई सवाल खड़े करते हैं.

Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo