Reported By Abhay Tiwari
गढ़वा : अनुमंडल कार्यालय में तृणमूल कांग्रेश प्रत्याशी मनदीप मलाह ने टंडवा से अपने हजारों समर्थकों के साथ नॉमिनेशन पर्चा दाखिल किया.
उन्होंने कहा कि गढ़वा विधानसभा से मै पहली बार चुनाव लड़ रहा हूं ममता दीदी ने आशीर्वाद देकर मुझे भेजा है और मैं जनता के बीच में रहकर जनता का समस्याओं को सुनकर मैं चुनाव लड़ रहा हूं.
क्योंकि यहाँ गढ़वा में जितने प्रतिनिधि लोग है सभी लोग छूट और छलने का काम किया है. यहां के युवा रोजगार के लिए लोग दूसरे राज्य में पलायन करते हैं. मैं पलायन को रोकूँगा अगर जनता मौका देती है तो. मैं एक गरीब परिवार से हूं मैं गरीब का हाल जानता हूं मुझसे अच्छा गरीबी में जीवन व्यतीत करने का हाल जानने वाला और कोई नहीं मिलेगा.

