Reported By Abhay Tiwari
गढ़वा : गढ़वा विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन प्रत्याशी सह झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर ने अपने हजारों समर्थकों के साथ रामा साहू के मैदान से रोड शो करते हुए गढवा अनुमंडल कार्यालय पहुंचे कर नामांकन पर्चा दाखिल किए.
उन्होंने कहा कि 10 साल का कुशासन का लड़ाई है और महागठबंधन इस बार इसका जवाब देगी और यह भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी और उन्होंने कहा कि जोरदार समर्थन महागठबंधन को मिल रहा है.

