पलामू: बीजेपी प्रत्याशी की प्रचार गाड़ी से 29 लाख 98 हजार रुपए बरामद किये गये. वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को ये सफलता मिली. मिली जानकारी के मुताबिक चैनपुर थाना के ठीक सामने भाजपा के झंडा-बैनर लगे बोलेरो वाहन क्रमांक: JH03R-9842 से 29.98 लाख रुपया बरामद हुए हैं. यह गाड़ी भाजपा प्रत्याशी सत्येंद्र तिवारी के नाम पर स्वीकृत है. एसडीपीओ संदीप गुप्ता ने 29.98 लाख रुपये बरामद होने की पुष्टि की है और आगे की मामले की विवेचना की जा रही है. और वही तीन लोगो को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है.
उपेंद्र प्रजापति के नाम पर है बोलेरो
जिस
गाड़ी से रुपये बरामद हुए हैं वह उपेंद्र प्रजापति के नाम पर रजिस्टर्ड
है. इस गाड़ी को प्रचारके काम लाने की स्वीकृति गढ़वा अनुमंडल पदाधिकारी के
द्वारा दी गयी है. यह गाड़ी भाजपा प्रत्याशी सत्येंद्र तिवारी के नाम पर
स्वीकृत की गयी है.
बीजेपी उम्मीदवार पर हो कड़ी कार्रवाई: केएन त्रिपाठी
श्री त्रिपाठी ने कहा कि पिछले चुनाव में भी धनबल व अन्य तरीकों से चुनाव को प्रभावित किया गया था और इस बार भी इस तरह हथकंडे अपनाये जा रहे हैं. उन्होंने पूरे मामले की जांच की मांग की ताकि यह पता लगाया जा सके कि इतनी भारी मात्रा में रुपये कहां से आ रहा है और कौन-कौन लोग इस तरह के कार्य में संलिप्त हैं.


