लेटेस्ट

Latest

20 सूत्री उपाध्यक्ष एवं बीडीओ ने किया वितरण, लाभुकों को मिला अनुदान पंप सेट

20 sutri Vice President and BDO disbursed. beneficiaries got grant pump set

15 October 2019

/ by Uday Bharat


पलामू : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी डॉ0 शांतनु कुमार अग्रहरि के निर्देश पर आज प्रखंड मुख्यालय हरिहरगंज में स्वीकृत लाभुकों के बीच 90 प्रतिशत अनुदान पर पंप सेट और एचडीपीई पाइप का वितरण  पलामू 20 सूत्री उपाध्यक्ष बिपिन बिहारी सिंह एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा किया गया.

बताते चलें कि राज्य योजनांतर्गत वित्तीय वर्ष 2019-20 में  90% अनुदान पर पंपसेट (1.5-3 एचपी) तथा 200 फ़ीट एचडीपीई पाइप के वितरण हेतु प्रखंडवार तिथि निर्धारित कर दी गई है.


इस दौरान बोलते हुए 20 सूत्री उपाध्यक्ष बिपिन बिहारी सिंह ने कहा कि पंप सेट और एचडीपीई पाइप मिलने से लघु एवं सीमांत किसानों को कृषि करने में लाभ मिलेगा इसके द्वारा खेती करने में आने वाली परेशानियों से बहुत हद तक निजात मिल सकेगा.
Don't Miss
© all rights reserved
made with by templateszoo